फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fire started due to spark from stove, two cylinders burst with explosion

Banda News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, धमाके के साथ फटे दो सिलिंडर

Sat, 17 May 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fire started due to spark from stove, two cylinders burst with explosion
अग्निकांड के बाद ध्वस्त मकान। - फोटो : संवाद
बबेरू (बांदा)। शादी वाले घर में पकवान बनाते समय चूल्हे के पास रखे लीकेज सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। इसके बाद एक के बाद एक कर दो गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गए। पास रखा तीसरा सिलिंडर उड़कर पड़ोसी के घर में जा गिरा। धमाकों से कई घरों की दीवारें हिल गईं। इससे पूरा इलाका दहल उठा। आग से गृहस्थी, दहेज का सामान और एक लाख रुपये जल गए। करीब एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कस्बे के आंबेडकर नगर निवासी स्व. रामलाल वर्मा की पुत्री सुनीता की 17 मई शनिवार को बारात आनी है। बृहस्पतिवार की रात महिलाएं घर में चूल्हा जलाकर वैवाहिक रस्म के तहत माईं बना रही थीं। इसी दौरान चूल्हे के पास ही रखे लीकेज सिलिंडर में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग घर के बाहर भाग निकले।
विज्ञापन

कुछ देर के बाद एक के बाद एक कर दो गैस सिलिंडर फटने से जोरदार धमाके हुए। धमाकों से वहां रखा तीसरा सिलिंडर उड़कर पड़ोसी जंगलिया के घर में जा गिरा। इससे उसके मकान में भी आग लग गई। आग से तीन मकान जल गए। घर में रखी गृहस्थी, शादी का सामान और एक लाख रुपये जल गए। आग बुझाने के लिए दमकल को सूचना दी गई, लेकिन दमकल की गाड़ी एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। सुनीता की मां कमला देवी ने बताया कि 17 मई को मध्य प्रदेश के बलकौरा चंदना से बेटी की बारात आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधायक-सांसद और ने मदद के लिए बढ़ाए हाथ
आग लगने की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव व रामलाल वर्मा के घर पहुंचे। सुनीता की मां कमला देवी को ढांढस बंधाया और कहा कि बेटी की शादी में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सांसद कृष्णा सिंह पटेल ने आर्थिक मदद उपलब्ध कराई। चेयरमैन डॉ. विवेकानंद गुप्ता, जयकरन श्रीवास, दुर्गा उत्सव समिति अध्यक्ष मुन्ना सिंह ने राशन सामग्री, सभासद रामकृपाल मौर्य ने शादी के लिए सब्जी का इंतजाम कराने का भरोसा दिलाया। मोहल्लेवासियों ने सुनीता की शादी में सहयोग का आश्वासन दिया। मालूम हो कि सुनीता की मां कमला मजदूरी करके दो बेटे और एक बेटी का भरण पोषण करती है। कमला के पति की 10 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed