फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fire in electronic shop due to short circuit, extinguished in two hours

Banda News: शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रानिक दुकान में आग, दो घंटे में बुझी

Fri, 21 Mar 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fire in electronic shop due to short circuit, extinguished in two hours
बबेरू। अतर्रा रोड में स्टेट बैंक के सामने स्थित इलेक्ट्रानिक दुकान में बुधवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी शिवराम पटेल अतर्रा रोड में स्टैट बैंक के सामने इलेक्ट्रानिक की दुकान करता है। बुधवार की रात को वह दुकान बंद करने के बाद घर चला गया। रात में शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। लोगों ने धुआं उठता देखा तो दुकानदार को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह, नायब तहसीलदार मनेाहर सिंह और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार के मुताबिक दुकान के अंदर 70 टीवी, 90 कूलर, 80 पंखा, मिक्सर मशीन, तार समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया। दुकानदार के मुताबिक अग्निकांड में 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। विधायक विशंभर सिंह यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल भी मौके पर पहुंचे और दुकानदार को हर संभव मदद दिलाए जाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed