{"_id":"620a97f98708b9043715bdf2","slug":"fire-in-a-five-storey-building-the-family-narrowly-escaped-banda-news-knp6806449172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मंजिला बिल्डिंग में आग, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मंजिला बिल्डिंग में आग, बाल-बाल बचा परिवार
विज्ञापन
आग में फंसे परिवार को बचाने के लिए रेस्क्यू करते फायर ब्रिगेड कर्मी। संवाद
- फोटो : BANDA
बांदा। शहर के मध्य और अति व्यस्त इलाके महेश्वरी देवी मंदिर के ठीक सामने सोमवार को सुबह हुए भीषण अग्निकांड में पांचवंी मंजिल पर फंसे चार लोग बाल-बाल बच गए। फायर ब्रिगेड टीम ने रेस्क्यू के बाद उन्हें सुरक्षित बचा लिया। उधर, बेकाबू आग से चूड़ी की दुकान में रखा माल और मकान का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने देर तक मशक्कत के बाद आग बुझाई।
सुबह लगभग साढ़े 7 बजे महेश्वरी देवी चौराहे पर पांच मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। बिल्डिंग के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) और प्रथम तल में चूड़ी व कास्मेटिक का भारी स्टॉक था। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। उधर, इसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर गृह व दुकान स्वामी जय लखेरा और एक महिला सहित चार लोग फंस गए।
धुएं की गहरी धुंध में घुटन के बीच फायर ब्रिगेड टीम ने हाइड्रोलिक सीढ़ी की मदद से पूरी बिल्डिंग में पानी डालने के साथ ही वहां फंसे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनूप कुमार सिंह और सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में फायर कर्मियों ने अथक मेहनत से परिवार को बचाने के साथ ही आग पर काबू पाया। इस दौरान बड़ी संख्या में तमाशाइयों की भीड़ रही।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत, लीडिंग फायरमैन हनीफ खां, मुईनुद्दीन खां, शिवदत्त मिश्रा, शिवकुमार, कल्याण सिंह आदि ने रेस्क्यू में विशेष भूमिका निभाई। गृह स्वामी के मुताबिक कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है।