फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   fire,hospital,police,FIR,woman

ससुराल में कलह से युवती ने आग लगाई

Thu, 04 Mar 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
fire,hospital,police,FIR,woman
बांदा। घरेलू कलह से तंग युवती ने ससुराल में आग लगाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसने पर उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। उधर, अलग-अलग घटनाओं में युवती और युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मरका निवासी आशादत्त गौतम की पुत्री पुष्पलता (24) की शादी वर्ष 2018 में बैरफ (मरका) गांव के मयूर मिश्रा से हुई थी। बृहस्पतिवार को सुबह उसने कमरा बंद कर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। पड़ोसियों और परिजनों ने उसे बचाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। पिता ने बताया कि पुुष्पलता के सास-ससुर की मौत हो चुकी है। ससुराल में दादी सास कई दिनों से उसका उत्पीड़न कर रही थी। घटना वाले दिन पुत्री से झगड़कर दादी सास घर से निकलकर गांव में ही अपने छोटे नाती गोपी के यहां चली गई।
विज्ञापन

इसी के बाद बेटी ने आग लगा ली। दामाद मयूर दुकान में था। बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मजिस्ट्रेट ने उसके बयान दर्ज किए हैं। उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के भवई गांव निवासी अनवर की पत्नी शबाना ने बृहस्पतिवार की सुबह घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया। घटना की वजह गृह कलह बताई गई। एक अन्य घटना में चहितारा गांव निवासी रामकेश के बेटे धीरू ने बुधवार की शाम किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ पी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed