फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   fire burned 24 homes

आतिशबाजी की चिंगारी ने जला डाले 24 घर

Fri, 22 May 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 22 May 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
fire burned 24 homes

तिंदवारी। शादी के जश्न की आतिशबाजी ने 24 परिवारों को बेघर कर दिया। लगभग एक करोड़ रुपये की संपत्ति आग की भेंट चढ़ जाने से यह परिवार खुले आसमान तले आ गए हैं। भारी मात्रा में अनाज भी राख हो गया। आग बुझाने में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से कई घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


घटना सदर तहसील क्षेत्र के मूंगुस गांव की है। गुरुवार को दोपहर गांव में बारात वापस आने पर दुल्हन के स्वागत में आतिशबाजी छुटाकर जश्न मनाया जा रहा था। तभी पटाखों की चिंगारी रामलखन कुशवाहा के मकान के खपरैल में जा गिरी। कुछ ही देर में यह मकान आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


तेज हवाओं के झोंकों से आग की लपटों ने एक-एक कर रामचंद्र, बैजनाथ, बिंदा, इंद्रपाल, बउरा, बच्चीलाल, मूलचंद्र, बच्चू, जुगरती कुशवाहा, हरिश्चंद्र पटेल, रामखेलावन पटेल, बाबूलाल, जवाहर, राम प्रताप, द्वारिका, बैजनाथ, भैरव, शिवधनी, सत्यनारायण, बलराम, शिव प्रसाद, जगत पटेल आदि के घरों को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर हैंडपंपों, कुओं व तालाब आदि से पानी ढोकर आग काबू करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आग बुझाने में जुगुरती पुत्र लल्लू कुशवाहा व जवाहर सिंह पुत्र संपत सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया।

उधर, सूचना के लगभग तीन घंटे बाद आई फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों ने पानी बौछार कर आग को आगे बढ़ने से रोका। घरों की आग बुझाई। हरेक घर के लोग अपनी थोड़ी बहुत गृहस्थी लेकर जान बचाकर भाग निकले। अब यह सब खुले आसमान तले डेरा डाले हुए हैं।

तहसीलदार संत कुमार, थानाध्यक्ष अजय सिंह, ग्राम प्रधान संगीता देवी, जिला पंचायत सदस्य दलपत सिंह भी मौके पर आए और नुकसान का जायजा लिया।

भट्ठा की चिंगारी से खलिहानों में भड़की आग
ईंट भट्ठा की चिंगारी से खलिहानों मेें पड़े फसल के अवशेषों में आग लग गई। कुछ ही देर ने आग ने विकराल रूप ले लिया। सैकड़ों ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। थानाध्यक्ष उमापति मिश्र ने मय फोर्स के मौजूद रहे। तालाब और टैंकरों से पानी लाकर आग बुझाई। इसी के बाद फायर ब्रिगेड आई।


इसी दौरान हवा तेज हवा में इचौली चौराहे पर रज्जू गुप्ता, गयासी गुप्ता, लक्ष्मी कुशवाहा, मुन्ना, संध्या स्टूडियो आदि की दुकानों के टीन-टप्पर तहस-नहस हो गए। उधर, परम पुरवा में आबादी के अंदर निकली 11 हजार वोल्ट लाइन में स्पार्किंग से आग लग गई। कई मकान चपेट मेें आ गए। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे बाद काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed