फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fire breaks out in kiosks, five cylinders burst with explosion

Banda News: गुमटियों में लगी आग, धमाके साथ फटे पांच सिलिंडर

Thu, 01 Feb 2024 03:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in kiosks, five cylinders burst with explosion
बांदा। मिठाई की गुमटियों में लगी आग से एक के बाद एक पांच सिलिंडर फट गए। धमाके इतने तेज थे कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। आग से चार दुकानों में रखा लाखों रुपये का माल जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने तकरीबन दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सबसे व्यस्त इलाके संकट मोचन मंदिर के सामने स्थित सिंह वाहिनी मंदिर कटरा के चुन्नूलाल गुप्ता, सुदामापुरी मोहल्ले के प्रभुदयाल, बलखंडी नाका मोहल्ले की गोरी बाई की मिठाई की दुकानें हैं। उनके बगल में किरन कॉलेज कटरा निवासी धीरज गुप्ता की खिलौने की दुकान हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब नौ बजे ये लोग दुकानें बंद कर अपने-अपने घर चले गए थे। बुधवार को तड़के करीब तीन बजे चुन्नूलाल गुप्ता की मिठाई की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते प्रभुदयाल, गोरी बाई और धीरज की दुकानों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुन्नू लाल गुप्ता की दुकान में रखे तीन गैस सिलिंडर और प्रभुदयाल की दुकान में रखे दो गैस सिलिंडर भी आग की चपेट में आ गए। एक-एक कर पांचों सिलिंडर धमाके के साथ फट गए। सिलिंडरों के टुकड़े 500 मीटर दूर स्थित चिल्ला के पेड़ तक जा गिरे। धमाकों की आवाज सुनकर लोग दहल गए। आनन-फानन स्थानीय दुकानदारों और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी गई।

मौके पर सिविल लाइन चौकी इंचार्ज और पुलिस भी पहुंच गई। तकरीबन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। चारों दुकानदारों ने बताया कि आग से तकरीबन 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। चुन्नूलाल गुप्ता ने साजिशन आग लगाने का अंदेशा जताया है। बुधवार को पूरे दिन दुकानदार जला हुआ मलबा साफ करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed