{"_id":"5ebc2ea48ebc3e907234b05f","slug":"fire-ball-dumps-from-ht-line-driver-burnt-alive-banda-news-knp559995274","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन से डंपर बना आग का गोला, चालक जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन से डंपर बना आग का गोला, चालक जिंदा जला
विज्ञापन
कमासिन (बांदा)। गिट्टी लादकर आया डंपर ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हाई वोल्टेज करंट से ट्रक में आग लग गई और चालक स्टेयरिंग पर ही जिंदा जल गया। डंपर भी जलकर राख हो गया।
घटना बुधवार को सुबह करीब 9 बजे की है। चित्रकूट जिले के भरतकूप से गिट्टी लादकर डंपर ट्रक यहां थाना क्षेत्र के मनकड़ही गांव आया था। हाइड्रोलिक सिस्टम के डंपर ने गिट्टी गिरा दी। चालक ने हाइड्रोलिक सिस्टम से ट्राली को नीचे किए बगैर डंपर को आगे बढ़ा दिया।
इससे नजदीक स्थित एचटी लाइन से ट्राली जा टकराई। तेज स्पार्किंग के बीच डंपर में आग लग गई। चालक राजकरन यादव (35) पुत्र संतोष को निकल भागने का मौका नहीं मिला और वह स्टेयरिंग पर ही फंसकर जलकर मर गया।
विज्ञापन
वह फतेहगंज थाना क्षेत्र के गांव रहने वाला था। डंपर चित्रकूट जिले के इटखरी निवासी अखिलेश तिवारी का बताया गया है। कमासिन थाना इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।