फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Filth spread at the roadways bus stand

Banda News: रोडवेज बस स्टैंड पर फैली गंदगी

Mon, 26 Oct 2026 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 26 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Filth spread at the roadways bus stand
फोटो 9- बस स्टैंड के गेट के पास इस तरह से होता है जलभराव। फाइल फोटो
बांदा। रोडवेज बस स्टैंड की बदहाल सफाई व्यवस्था पर खबर प्रकाशित होने और परिवहन निगम के अधिकारियों के सुधार के दावे फिलहाल हवा-हवाई साबित हो गए हैं।
विज्ञापन

परिसर में फैली गंदगी जस की तस है। सोमवार को मुख्य भवन की फर्श तो साफ की गई मगर परिसर के दूसरे हिस्सों में सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आई।
अगस्त और सितंबर में हुई बारिश के दौरान बस स्टैंड के प्रवेश और निकास द्वार पर गंदगी के साथ जलभराव की समस्या बनी हुई थी। यूरिनल के बाहर गंदगी और वाटर कूलर के आसपास फैली गंदगी भी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण थी। 18 सितंबर को इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक देशराज ने बताया था कि दोनों गेटों के आसपास का क्षेत्र ऊंचा करने, नाला बनवाने और परिसर की नालियों की मरम्मत के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन अब तक कुछ भी नहीं हुआ।
विज्ञापन

उधर, बांदा रोडवेज बस स्टैंड से रोजाना 158 बसों का संचालन होता है। इनके जरिये रोजाना करीब 10 हजार यात्री सफर करते हैं। सोमवार को हर दिन की तरह वाटर कूलर पर पहले जैसे ही गंदगी जमी पाई गई और उसी के पास लोग खुले में लघुशंका करते नजर आए। हालात यह थे कि यहां से पैदल निकलना मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गेट के पास गंदगी और अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रस्ताव मुख्यालय में लंबित है। लगातार पैरवी भी की जा रही है। नवंबर में उम्मीद है कि प्रस्ताव को स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद समस्याओं को ठीक कर दिया जाएगा।
-देशराज, एआरएम बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed