फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Filaria medicine was given to 3.10 lakh in three days

बांदा: तीन दिन में 3.10 लाख को खिलाई गई फाइलेरिया की दवा

Wed, 15 Feb 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 15 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Filaria medicine was given to 3.10 lakh in three days
बांदा। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत तीन दिन में तीन लाख लोगों को फाइलेरिया दवा खिलाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर जाकर लोगों को दवा खिलाने के साथ रोग के प्रति जागरूक कर रही हैं। यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। स्कूल-काॅलेजों में भी छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया की दवा खिलाई जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ.एके श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे सामूहिक दवा सेवन(एमडीए) कार्यक्रम में 21 लाख आबादी में 85 प्रतिशत हिस्से को कवर करने का लक्ष्य है। तीन दिन में 3.10 लाख से ज्यादा लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई है। अभियान में 1709 टीमें लगाई गई हैं। मॉनीटरिंग के लिए 306 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घरों पर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। सीएमओ ने बताया कि परजीवी क्यूलैक्स फैंटीगंस मादा मच्छर के काटने से फाइलेरिया होता है। ऐसे मच्छर घरों के आसपास नाली, गड्ढों व घर के अंदर रुके गंदेपानी में पनपते हैं। ठंड लगने के साथ ही तेज बुखार होना, हाथ-पैर की नसों का फूलना, दर्द होना, जांघ में गिल्टी उभर आना, हाथ-पैर में सूजन आदि इस रोग के लक्षण हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार का कहना है कि एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती व गंभीर बीमारी से ग्रसित रोग के लोगों को यह दवा नहीं खिलानी है। साथ ही खाली पेट भी दवा नहीं खाना चाहिए। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। शरीर पर सरसों अथवा नीम का तेल लगाकर सोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed