फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Figures are telling, Corona's waist is breaking

आंकड़े बता रहे, टूटने लगी है कोरोना की कमर

Wed, 20 Jan 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Figures are telling, Corona's waist is breaking
बांदा। वैक्सीन आम आदमी तक पहुंचने से पहले ही बुंदेलखंड में कोरोना की कमर टूटने लगी है। ताजे आंकड़े यही संकेत दे रहे हैं। संक्रमितों की संख्या तेजी से घटी है। बीते 24 घंटों में झांसी को छोड़कर शेष छह जनपदों में एक भी नया मरीज नहीं मिला है। सातों जनपदों में इस समय मात्र 243 (3 प्रतिशत) सक्रिय मरीज हैं। एक करोड़ की आबादी में मात्र 26,782 बुंदेलियों को ही कोरोना अपनी गिरफ्त में ले सका। हालांकि इनमें 363 को जान गंवानी पड़ी। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का कहना है कि रोकथाम के लिए की गई अथक कोशिशों से चेन टूटी है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में कोरोना की दस्तक पिछले वर्ष मार्च माह में हो गई थी। प्रदेश के अन्य इलाकों के साथ यहां भी लगभग रोजाना संक्रमण का दायरा बढ़ता गया। हालांकि प्रदेश के आंकड़ों की तुलना में बुंदेलखंड में यह वायरस ज्यादा तबाही नहीं मचा सका। अब मौसम में ठंड बढ़ने के बावजूद इसमें तेजी से कमी आई है। कोविड वैक्सीन से पहले ही बुंदेलखंड में इसका आंकड़ा तेजी से गिर रहा है। ताजा स्थिति यह है कि बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन और ललितपुर में पिछले 24 घंटों में एक भी पॉजिटिव नहीं मिला है। अलबत्ता झांसी में पांच संक्रमित पाए गए। इसी अवधि में बांदा, जालौन और ललितपुर में पांच-पांच, चित्रकूट में एक और झांसी में 34 संक्रमित (कुल 50) स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए।
विज्ञापन

कोरोना काल के पिछले 10 महीनों पर नजर डाली जाए तो बुंदेलखंड में इस अवधि में कुल 26,782 लोग ही संक्रमित हुए। इनमें 363 की मौत हो गई। 26,176 कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए। वर्तमान में 243 सक्रिय मरीज बताए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 91 झांसी में, बांदा में 51 और जालौन में 44 सक्रिय मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण में तेजी से आई कमी पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.एनडी शर्मा का कहना है कि शासन-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमण रोकने के लिए की गई अथक कोशिशों से यह सफलता मिली है। कोविड वायरस की चेन टूटी है। उन्होंने बताया कि यहां रोजाना लगभग 2000 नमूने लेकर जांच की जा रही है। इक्का-दुक्का ही पॉजिटिव मिल रहे हैं वह भी रोजाना नहीं। उन्होंने कहा कि सभी जगह संक्रमण पर नियंत्रण पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed