फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fight for fertilizer in cooperative societies

Banda News: सहकारी समितियों में खाद के लिए मारामारी

Wed, 18 Oct 2023 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fight for fertilizer in cooperative societies
चित्रकूट/शिवरामपुर। रबी की फसल की बुआई की शुरुआत होते ही सहकारी समितियों में खाद के लिए मारा मारी मचने लगी है। किसानों की लंबी लाइनें लगी हैं। जहां खाद लेने के लिए किसानों को सुबह से शाम तक इंतजार करना पड़ रहा है। खाद लेने के लिए विवाद भी हो रहे हैं। मंगलवार को शहर के गल्लामंडी के सहकारी समिति में किसानों की लंबी लाइनें लगी रहीं। जहां पर किसानों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खाद उपलब्ध न होने के कारण उनको मजबूरी में आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रबी फसल की बुआई की शुरूआत होते ही खाद को लेकर मारामारी शुरु हो गई है। किसान घर का काम छोड़कर सुबह से ही खाद लेने के लिए समितियों पर पहुंच जाते हैं। जहां पर किसानों को लंबी लाइन लगानी पड़ती हैं। इसके बाद भी खाद नहीं मिलती। शिवरामपुर क्षेत्र के पहाड़िया गांंव के किसान दिलीप, अनंत कुमार, रामराज्य ने बताया कि शिवरामपुर समिति में खाद नहीं मिली। जिससे वह मजबूरी में शहर की सहकारी समिति में खाद लेने के लिए आए हैं। वहीं खाद बांटने के लिए जिले में 39 सहकारी समितियां खुली हुई हैं। ज्यादातर में खाद उपलब्ध कराने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन



समितियों व प्राइवेट दुकानों का रेट एक
कृषि विभाग के डीडीओ अंकुर कुमार ने बताया कि यूरिया की बोरी 205 रुपये 66 पैसे की है। इसमें 45 किलो यूरिया रहती है। डीएपी खाद 1350 रुपये की मिलती है। इसमें 50 किलो डीएपी रहती है। बताया कि इसी रेट पर किराना की दुकानों पर भी खाद उपलब्ध है। मंगलवार को उन्होंने राजापुर क्षेत्र व पहाड़ी की समितियों का निरीक्षण किया। जहां पर किसानों को खाद उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



खाद की कोई कमी नहीं
जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि खाद की कोई कमी नहीं है। यूरिया डीएपी पर्याप्त मात्रा मेंं उपलब्ध है। खाद सहकारी समितियों में भेजी जा चुकी है। किसानों को जरूरत के हिसाब से खाद दी जा रही है। खाद की कोई कमी नहीं है। पहले ही खाद का इंतजाम कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed