फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fight between sisters over plastering, elder one committed suicide by consuming poison

Banda News: लिपाई-पुताई को लेकर बहनों में झगड़ा, बड़ी ने जहर खाकर दी जान

Fri, 17 Oct 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 17 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fight between sisters over plastering, elder one committed suicide by consuming poison
बांदा। दीपावली पर्व पर घर की लिपाई-पुताई को लेकर दो बहनों में झगड़ा हो गया। इससे क्षुब्ध होकर बड़ी बहन ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के लिए रेफर किया। परिजन उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के सरधुवा थाना क्षेत्र के रक्सी गांव के प्रधान रविकांत ने बताया कि उनके साढ़ू बंसतपुर गांव निवासी शिवदत्त की बेटी आराधना (19) ने बुधवार की देर शाम घर में रखा जहर खा लिया। जहर खाने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल सोनेपुर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा आए। यहां इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। मौसिया प्रधान के मुताबिक, दीपावली पर्व को लेकर शिवदत्त के घर में लिपाई पुताई होनी थी। इसको लेकर आराधना का छोटी बहन पूजा से झगड़ा हो गया। झगड़े से आहत होकर आराधना ने घर में रखा जहर खा लिया था। इससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आराधना ने इस साल बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। वह तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। पिता शिवदत्त किसान हैं। सात बीघा जमीन है। घर में मां गुड़िया हैं। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि परिजन बहनों के बीच झगड़ा होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed