फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   fertilizer crisis, farmers angry

धान खरीद केंद्रों पर किसानों का हंगामा, एसडीएम ने केंद्र प्रभारियों को लगाई फटकार

Tue, 13 Jan 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 13 Jan 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
fertilizer crisis, farmers angry

धान खरीद में प्रभारियों की मनमानी के खिलाफ मंगलवार को अतर्रा में किसानों ने हंगामा काटा। बाद में एसडीएम के आश्वासन के बाद वे शांत हुए।

विज्ञापन


अतर्रा कस्बे में पीसीएफ, एनसीसीएफ और एफसीआई धान खरीद केंद्रों पर ठंड में किसान परेशान हैं। धान तौलने में कमीशन मांगा जा रहा है। मंगलवार को केंद्र प्रभारियों द्वारा बिचौलियों व दुकानदारों का धान खरीदने और किसानों की अनदेखी पर किसानों ने नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


सूचना पर उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने केंद्र प्रभारियों की जमकर क्लास ली। किसानों का ही धान खरीदने के सख्त निर्देश दिए। धान लेकर आए अधरोरी, हस्तम, कुसुमा, बंडे, बहेरी, आऊ, थनैल गांव के किसान विश्वनाथ अवस्थी, देवेंद्र, धनीराम, श्याम, विपिन, वीरेंद्र यादव व राजललन आदि ने प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, किसान यूनियन जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने एसडीएम से मंडी परिसर में किसानों के लिए विश्राम गृह खुलवाने की मांग की। कहा कि किसान ठंड से अकड़ रहे हैं और यहां ताले पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed