फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fertilizer arrived, but seeing the crowd the secretary stopped the distribution

Banda News: खाद पहुंची, पर भीड़ ज्यादा देख सचिव ने रोका वितरण

Thu, 02 Jan 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer arrived, but seeing the crowd the secretary stopped the distribution
संवाद न्यूज एजेंसी जसपुरा (बांदा)। समिति में कई दिनों से किसान बिना खाद के लौट रहे हैं। बुधवार को खाद पहुंची, पर वितरण नहीं हुआ। इससे किसान आक्रोशित हो उठे और हमीरपुर-बांदा हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे जाम से आवागमन ठप हो गया। थानाध्यक्ष के समझाने और अपनी मौजूदगी में खाद का वितरण कराया, तब किसान हटे।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति में बुधवार को यूरिया आते ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीषण ठंड में सबसे ज्यादा महिला किसान खाद के लिए भोर से ही आकर लाइन में लग गईं, जिससे उन्हें ज्यादा न सही एक ही बोरी मिल जाए। जब महिला एवं पुरुष किसानों को खाद नहीं मिली और दोपहर हो गई तो उनका आक्रोश भड़क उठा। गौरी तिराहे में लगभग एक घंटे तक बांदा-हमीरपुर राजमार्ग में जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम लगने के काफी देर बाद जसपुरा थाना प्रभारी मोनी निषाद अपने सहयोगियों के साथ पहुंची और किसानों को समझाया। किसानों ने उपजिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की।आरोप लगाया कि कोई सुनवाई नहीं करते हैं। उन्हें कई बार फोन किया जाता है, उठाते नहीं हैं। किसानों ने कहा कि अन्ना जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए इस तरह की ठंड में रतजगा करते हैं। फिर सुबह से आकर खाद के लिए लाइन में लग जाते हैं। करीब एक घंटे जाम से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने अपनी मौजूदगी में करीब 100 किसानों को खाद का वितरण कराया। साथ ही दूसरे दिन भी वितरण कराने का भरोसा दिया। तब किसानों का गुस्सा शांत हुआ। उधर, सचिव ने बताया कि सोसायटी में पर्याप्त खाद उपलब्ध है, लेकिन अराजकता की वजह से खाद का वितरण सही से नहीं हो पा रहा है। किसान टोकन नहीं बांटने देते हैं और गाली गलौज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed