फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Female Vaidya dies after falling from bike

Banda News: बाइक से गिरकर महिला वैद्य की मौत

Wed, 14 May 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Female Vaidya dies after falling from bike
बबेरू (बांदा)। दवा देने जा रही बाइक सवार दूल थोक निवासी रामदुलारी (70) की गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने बाइक सवार पर बाइक से गिराकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




पुत्र कपिल ने बताया कि उनकी मां रामदुलारी वैद्यकी के साथ-साथ जड़ी बूटी से संतान उत्पत्ति की दवा देती थीं। 10 मई को उनके मोहल्ले के बबलू सोनी की पुत्री फतेहपुर में ब्याही है। उसके संतान न होने के चलते वह परेशान थे। इस पर फतेहपुर निवासी बबलू का दामाद अंकित उन्हें लेने आया था। वह बाइक से रामदुलारी को फतेहपुर ले जा रहा था। राधा नगर थाने के बड़नपुर गांव के पास रामदुलारी बाइक से गिरकर घायल हो गई। वह इलाज के लिए रामदुलारी काे कानपुर हैलट ले गए। वहां उनकी मौत हो गई। पुत्र कपिल का आरोप है कि उसकी मां को बाइक से गिराकर मारा है। उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाली इंस्पेक्टर बबेरू राजेंद्र सिंह राजावत ने पहुंचकर जानकारी की। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाइक से गिरकर मौत हुई है। बड़े पुत्र राजा इंद्रजीत ने बाइक से गिरकर मौत होने की तहरीर दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed