फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Female student commits suicide; neighbor couple accused of indecent behavior.

Banda News: छात्रा ने की खुदकुशी, पड़ोसी दंपती पर अभद्रता का आरोप

Mon, 05 Oct 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 05 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Female student commits suicide; neighbor couple accused of indecent behavior.
फोटो-4- मृतका वैष्णवी। फाइल फोटो।
बांदा। बबेरू के एक मोहल्ले में कक्षा 11 की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन का आरोप है कि पड़ोसी महिला और उसके पति के गाली-गलौज व धमकी दिए जाने से आहत होकर छात्रा ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के प्रभाकर नगर निवासी बबलू सोनी ने बताया कि उनकी भतीजी वैष्णवी उर्फ लक्ष्मी (16) रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर में छज्जे के गाटर से दुपट्टे का फंदा लगाकर लटक गई। कुछ देर बाद चाचा डबलू सोनी घर के अंदर पहुंचे तो वैष्णवी को फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन

बबलू का आरोप है कि एक दिन पहले दरवाजे पर बैठने को लेकर पड़ोसी महिला और उसके पति ने वैष्णवी से गाली-गलौज की थी और धमकी भी दी थी। इससे वह आहत थी। इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। वैष्णवी के पिता इंदौर में वाॅचमैन की नौकरी करते हैं। घर में मां शीला रहती हैं। भतीजी तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कस्बे के ज्वाला प्रसाद शर्मा इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ती थी। बबेरू कोतवाल संजय द्विवेदी ने बताया कि परिजन ने लगाए गए आरोपों के संबंध में अभी लिखित शिकायत नहीं दी है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed