फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Female employee who went for hospital duty missing, expressed fear of kidnapping

Banda News: अस्पताल ड्यूटी गई महिला कर्मचारी लापता, जताई अपहरण की आशंका

Fri, 14 Nov 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 14 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Female employee who went for hospital duty missing, expressed fear of kidnapping
फोटो- 12 लापता महिला कर्मचारी के मामले को एसपी से मिलने पहुंचे परिजन। संवाद - फोटो : आतंकी हमले में मारे गए लोगों की याद में कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी एवं अन्य। स्रोत संवाद
बांदा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस चौकी अंतर्गत एक महिला कर्मचारी के लापता होने का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात माधुरी शर्मा बीते दिन ड्यूटी के लिए घर से निकली थीं, लेकिन बीच रास्ते से अचानक गायब हो गईं। परिजनों को जब काफी देर तक उनका कोई पता नहीं चला तो चिंता बढ़ी और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। देर शाम तक खोजबीन के बाद भी कोई सूचना न मिलने पर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार लापता हुई महिला माधुरी शर्मा रोजाना की तरह ड्यूटी के लिए घर से निकली थीं। बताया गया कि वह पहले एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर कुछ जांच कराने गईं और वहां से जिला अस्पताल के लिए रवाना हुईं। लेकिन अस्पताल नहीं पहुंचने पर सहकर्मियों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पति लवलेश शर्मा और अन्य परिजन चिंतित हो उठे। परिजनों का कहना है कि माधुरी का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे आशंका और गहरी हो गई है।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला के अचानक इस तरह लापता होने के पीछे किसी अनहोनी या अपहरण की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।लापता गायब महिला के पिता सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि उनकी बेटी किसी से कोई विवाद नहीं रखती थी और न ही किसी तरह की मानसिक परेशानी से जूझ रही थी। ऐसे में उसका इस तरह गायब हो जाना गंभीर सवाल खड़े करता है। परिजनों ने एसपी से मिलकर पूरे प्रकरण में गुमशुदगी दर्ज कर तत्काल तलाश शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का कहना है कि मामले की तहरीर मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है। महिला के मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज व संभावित मार्गों की जांच की जा रही है। एएसपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही महिला का पता लगाया जाएगा और हर पहलू को गंभीरता से खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed