{"_id":"681e51842743491f31077744","slug":"female-educators-will-be-appointed-at-anganwadi-centers-banda-news-c-212-1-bnd1004-126247-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियुक्त होंगी महिला एजुकेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियुक्त होंगी महिला एजुकेटर
विज्ञापन
बांदा। परिषदीय स्कूलों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर आठ वर्ष तक के बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के लिए ईसीसीई योजना के तहत मानदेय पर महिला एजुकेटर रखी जाएंगी। इसके लिए जिले में 94 आंगनबाड़ी केंद्र चिह्नित किए गए हैं। इसके लिए 1300 आवेदन आ चुके हैं। इनका सत्यापन किया जा रहा है।
जिले में 1700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें से 94 केंद्र परिषदीय स्कूलों में संचालित है। यहां बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के लिए मानदेय पर स्नातक पास महिला एजुकेटर रखी जाएंगी। इसकी जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग को दी गई है। एजुकेटर के लिए 1300 महिला अभ्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। बेसिक शिक्षाधिकारी अव्यक्तराम तिवारी का कहना है कि अभी अभ्यार्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जा रहा है।