फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fed up with the harassment of in-laws, the woman committed suicide

Banda News: ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग महिला ने की खुदकुशी

Thu, 06 Apr 2023 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fed up with the harassment of in-laws, the woman committed suicide
बांदा। ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने बताया कि उसे दो दिन से खाना बनाने नहीं दे रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेलाबारी गांव निवासी राजकुमारी उर्फ मुन्नी (26) ने मकान के छत में लगे लोहे के छल्ले से निवाड़ के फंदे से लटककर जान दे दी। जेठ प्रदीप ने बुधवार को सुबह शव देखा तो परिजनों को जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार राजीव यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति राजकुमार पटेल खेती किसानी करता है। मृतका के सास-ससुर खेत में बने घर में रहते हैं। पति-पत्नी गांव में बने घर में रहते थे। मृतका के चचेरे जेठ धर्मपाल ने बताया कि राजकुमार की पहली पत्नी की बिजली गिरने से छह साल पहले मौत हो चुकी है। पहली पत्नी की मौत के बाद राजकुमार ने मुन्नी से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

उधर, मध्य प्रदेश के पन्ना जिला के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के पैरहा गांव निवासी मृतका के पिता रामऔतार पटेल ने पति समेत ससुरालियों पर उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम को पुत्री (मृतका) ने बताया था कि दो दिन से ससुराली अलग से आंगन में चूल्हा बनाकर खाना नहीं बनाने दे रहे। उसने चूल्हा जलाया तो मारपीट कर चूल्हा बुझा दिया। सुबह पता चला कि पुत्री ने फंदा लगा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष फतेहगंज ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके पक्ष की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed