{"_id":"57a61ded4f1c1b7d112b8bd7","slug":"fear-struck-the-tree-killing-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर पेड़ से टकराया, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर पेड़ से टकराया, दो की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
बांदा। सब्जी लादकर फतेहपुर जा रहा पिकअप लोडर पेड़ से टकरा गया। चालक और उसके सहयोगी किशोर की मौत हो गई। दूसरे सहयोगी को गंभीर चोटें आई हैं। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का छोटू मौर्य (22) पुत्र राजेंद्र मौर्य शनिवार को सुबह लोडर पिकअप पर अतर्रा से टमाटर लादकर खागा (फतेहपुर) जा रहा था। वाहन वह खुद चला रहा था। साथ में उसके सहयोगी लवकुश विश्वकर्मा (16) पुत्र फूलचंद्र और मोनू (20) पुत्र रामनरेश भी थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव के नजदीक तेज रफ्तार लोडर पेड़ से टकरा गया।
विज्ञापन
लोडर के परखच्चे उड़ गए। चालक छोटू मौर्य और लवकुश विश्वकर्मा की मौके पर मौत हो गई। मोनू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर मिलने पर अतर्रा से आए सब्जी आढ़तियों ने ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल मोनू सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने कानपुर रेफर कर दिया। छोटू के पिता राजेंद्र ने बताया कि लोडर छोटू के मौसेरे भाई गोरेलाल (थरियांव) का है। इसी गांव का लवकुश और मोनू उसके साथ सहयोगी के रूप में रहते थे। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।