{"_id":"60ec7f0e8ebc3ebf593512d1","slug":"father-son-beaten-for-not-giving-share-land-banda-news-knp6398224175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाई की जमीन न देने पर पिता-पुत्र को घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटाई की जमीन न देने पर पिता-पुत्र को घायल किया
विज्ञापन
बांदा। मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में पिता-पुत्र समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें दो युवतियां भी शामिल हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। तीनों मारपीट की घटनाओं में वजह जमीन और घर का विवाद बताया गया है। हमलावर भी खानदानी हैं।
पहली घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के चटसरा गांव में रविवार की रात ओमनारायण को उसके भाई ने पत्थर मारकर लहूलुहान कर दिया। बताया कि आरोपी भाई पिता कंधीलाल को मार रहा था। बचाने पर उसे पत्थर मार दिया। यूपी-112 पुलिस के आने पर आरोपी भाग गया। घायल ने बताया कि पिता ने बटाई की तीन बीघा जमीन बड़े बेटे द्वारिका को दे दी।
इसी से क्षुब्ध होकर उसने पिता पर हमला किया। खेत जाने पर पैर काट देने की धमकी दे रहा है। दो दिन पहले ही उसने पिता के साथ मारपीट की थी। पहले आरोपी भाई के कब्जे में जमीन थी। दूसरी घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र में कस्बा निवासी रामशरण और उसकी पुत्री सुमन व पुत्र गोरेलाल को खानदानियों ने लाठी और बरछी से हमलाकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
तिंदवारी पीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायल ने बताया कि जमीन बेचने का विरोध किया तो चचेरे भाइयों ने हमला कर दिया। घर में घुसकर मारपीट की गई। दो दिन पहले भी उसके साथ अभद्रता की थी। तीसरी घटना गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव की है। यहां के रामनाथ ने बताया कि उसकी पत्नी मीरा घर का खपरैल सही कर रही थी। इसी बीच ननद ने उसे डंडे से मार दिया। चोट आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।