फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Father-son and six deaths due to cold

ठंड लगने से पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौत

Sun, 21 Dec 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 21 Dec 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
Father-son and six deaths due to cold

बीते चौबीस घंटे में ठंड से बुंदेलखंड में पिता-पुत्र समेत छह की मौत हो गई। इनमें बांदा के चार, महोबा और उरई का एक-एक शख्स शामिल है।

विज्ञापन


बांदा के बबेरू में अछाह गांव निवासी किसान कौशल किशोर दुबे (75) और उसका पुत्र अमरनाथ (40) को खेत में काम करते समय ठंड लग गई। पिता-पुत्र घर आकर अपने कमरों में सो गए। फिर नहीं उठे।
विज्ञापन


ओरन में भगवानदीन की पुत्री निशा (5) की ठंड से मौत हो गई। शुक्रवार की रात हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।  मटौंध में खेत की दिन भर रखवाली के बाद शाम को लौटे राजाराम (70) को ठंड ने जकड़ लिया। इलाज के बाद भी इन्हें नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोबा के पनवाड़ी के ग्राम सुगिरा में आयुर्वेदिक चिकित्सालय में तैनात स्वास्थ्य कर्मी साबिर (35) पुत्र अब्दुल निवासी सूपा, चरखारी की ठंड से मौत हो गई।

इसी तरह से उरई के काेंच कोतवाली क्षेत्र के गांव पडरी में खेत देखने गए वृद्ध किसान चंद्रभान निरंजन (70) की ठंड लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed