{"_id":"62b2073f8217a35ca63af662","slug":"father-s-meaning-arose-six-days-before-son-s-marriage-banda-news-knp7035845121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की शादी से छह दिन पहले उठी पिता की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की शादी से छह दिन पहले उठी पिता की अर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बेटे की शादी से छह दिन पहले सड़क हादसे में घायल पिता की मौत हो गई। घर में चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन के लिए शादी टाल दी गई है।
गिरवां थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी रामेश्वर (50) अपने भाई महेंद्र (30) के साथ बाइक से 15 जून को महुआ गांव से घर लौट रहे थे। दुर्गापुर गांव के मोड़ पर सामने से कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। सेहत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने रामेश्वर को घर भेज दिया। सोमवार की शाम उनकी मौत हो गई।
साले व मवई बुजुर्ग ग्राम प्रधान राजकरन वर्मा ने बताया कि रामेश्वर राजस्थान में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। सात दिन पूर्व घर आए थे। उनके चार पुत्र और एक पुत्री है। एक पुत्र भूरा की 26 जून को शादी थी। उसे कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है।