फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Father killed by stabbing him with sickle for abusing him

Banda News: गाली देने पर पिता की हंसिया से वारकर हत्या

Sat, 27 Sep 2025 08:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
Father killed by stabbing him with sickle for abusing him
फोटो- 15 बब्बू यादव। स्रोत- परिजन।
खत्री पहाड़ (बांदा)। शराब के नशे में पिता-पुत्र के बीच गाली-गलौज हो गई। दोनों ही शराब के नशे में धुत थे। पिता का गाली-गलौज करना बेटे को नागवार गुजरा तो उसने वहीं पास में पड़ी हंसिया से ताबड़तोड़ वार करके पिता की हत्या कर दी। इस बीच मां और दो बहनों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुईं। दादा की सूचना पर पुलिस पहुंची और अपनी जीप से घायल को अस्पताल ले गई। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ वारदात में प्रयुक्त हंसिया बरामद की है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के राजाराम यादव ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे बेटे बब्बू यादव (40) का नशे में पौत्र अनिल यादव (20) से गाली देने पर विवाद हो गया। दोनों पिता-पुत्रों के बीच लिपटा झपटी हो गई। इस बीच अनिल ने घर में रखे से हंसिया से पिता बब्बू यादव के पेट में वार कर दिया। पिता बब्बू ने खुद को बचाने के लिए अपना दाहिना हाथ आगे किया तो उसका अंगूठा भी कट गया। मौके पर मौजूद बब्बू की पत्नी कारी और उसकी दो छोटी पुत्रियाें ने बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बब्बू लहूलुहान होकर गिर गया। इस बीच वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जीप से बब्बू को जिला अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजाराम का कहना है कि पुत्र और पौत्र अनिल दोनों शराब के नशे के आदी हैं। आए दिन दोनों में विवाद होता था। बब्बू की पत्नी कारी ने पुत्र अनिल के खिलाफ गिरवां थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटनास्थल पर सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी और गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने जांच की।

फोटो- 15 बब्बू यादव। स्रोत- परिजन।

फोटो- 15 बब्बू यादव। स्रोत- परिजन।

फोटो- 15 बब्बू यादव। स्रोत- परिजन।

फोटो- 15 बब्बू यादव। स्रोत- परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed