{"_id":"617992518f88f869a02ba41e","slug":"father-dies-due-to-truck-collision-mother-and-son-injured-banda-news-knp660775782","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, मां-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, मां-बेटा घायल
विज्ञापन
अतर्रा/ओरन। माता-पिता का इलाज कराकर घर जाते समय ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा बेटा और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के बीरी बिरहंड गांव निवासी सुशील (30) अपने पिता हिम्मत (65) व मां गुलाब कली (60) को बुखार आने पर इलाज के लिए बांदा ले गया था। बुधवार की शाम वापस घर आते समय उसरा पुरवा के पास पीछे से आ रहे बालू भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला।
राहगीरों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिसंडा पहुंचाया। पिता को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बिसंडा थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टै्रक्टर की तलाश की जा रही है।