{"_id":"587bbcff4f1c1b5b03efe678","slug":"fatehpur-won-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर ने जीता अंतर्जनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर ने जीता अंतर्जनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
ट्राफी के साथ खुशी मनाते फतेहपुर टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरजनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच फतेहपुर टीम ने जीत लिया। उधर, स्व.राहुल गौतम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में ताज स्पोर्टिंग क्लब ने मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
हरदौली गांव के लखनी स्टेडियम में रविवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए फतेहपुर टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 112 रन बनाए। आशू ने 62 और अंकित ने 23 रनों का योगदान दिया। हरदौली के बालर संजय व सलमान ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में हरदौली टीम 95 रन ही बना पाई। फतेहपुर ने 18 रनों से मैच जीतकर ट्राफी जीत ली।
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। अंपायर नाजिस खां, कमेंटेटर न्याज अहमद, समर सिंह, स्कोरर इमरान खां, इब्राहीम, आशिक खां और शोएब रिजवी रहे।
विज्ञापन
उधर, अतर्रा के हिंदू इंटर कालेज मैदान में क्रिकेट टूनामेंट में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ताज स्पोर्टिंग क्लब ने निर्धारित 16 ओवर में 181 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में तिलक नगर (अतर्रा) की टीम 86 रनों पर आल आउट हो गई। मोनू शाह मैन आफ दी मैच चुने गए। पंकज गौतम, पुष्कर द्विवेदी, नागेश खरे, महेंद्र कछवाह, आकाशदीप निगम, आशू गौतम, अतुल गुप्ता, नवनीत गुप्ता, पवन गर्ग, राजीव रतन, जुनैद खां, जितेंद्र पांडेय, दिवाकर द्विवेदी, दिव्यांश गुप्ता आदि मौजूद रहे।