फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fatehganj SO and constable suspended in Kabrai case

कबरई कांड में फतेहगंज एसओ व कांस्टेबिल संस्पेड

Thu, 17 Sep 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fatehganj SO and constable suspended in Kabrai case
बांदा। कबरई क्रशर कारोबारी की मौत के मामले में पुलिस कर्मियों पर गाज गिरने का सिलसिला जारी है। महोबा के पुलिस अधीक्षक और कबरई थाने के प्रभारी सहित कई पुलिस कर्मियों के निलंबन के बाद फतेहगंज (बांदा) थानाध्यक्ष और एक कांस्टेबल को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

निलंबित कांस्टेबल एसआईटी की जांच में संदिग्ध पाया गया है। यहां से पहले कबरई थाने में तैनात था। कांस्टेबल पर कार्रवाई न करने पर थानाध्यक्ष भी नप गए हैं।
विज्ञापन

फतेहगंज थाने में तैनात कांस्टेबल अरुण कुमार यादव कबरई थाने में तैनात था। 7 अप्रैल को उसका तबादला बांदा जिले के फतेहगंज थाने के लिए हो गया, लेकिन कबरई से रवानगी कराने के बाद अपने पैतृक घर में कोई हादसा हो जाने की बात बताकर फतेहगंज थाने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक एसआईटी की जांच में पाया गया कि वह इस दौरान कबरई क्रशर कारोबारियों से जुड़ा रहा। एसआईटी द्वारा की जा रही जांच में क्रशर कारोबारी इंद्रकांत की मौत की घटना में उसकी संदिग्ध भूमिका पाई गई है।

इस पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उधर, फतेहगंज थानाध्यक्ष राधेबाबू इस बात पर नपे कि उन्होंने ड्यूटी से नदारद रहने के बावजूद कांस्टेबल अरुण की रपट आदि कार्रवाई नहीं की। देर रात पुलिस अधीक्षक डॉ. एसएस मीणा ने दोनों के निलंबन की पुष्टि करते हुए सिर्फ इतना ही कहा कि छुट्टी संबंधी नियमों का पालन न करने पर निलंबन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed