फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers will be able to store the reserved onions and vegetables

प्याज व सब्जी भंडारित कर सुरक्षित रख सकेंगे किसान

Sun, 15 Jan 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 15 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to store the reserved onions and vegetables
प्याज - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

किसानों को अब अपने खेतों में उत्पादित सब्जियों और प्याज भंडारण के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। किसान खुद अपना प्याज भंडार गृह और पैक हाउस बनाकर सब्जियों को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकेंगे। जिला औद्यानिक मिशन योजना के तहत 50 फीसदी अनुदान पर किसानों के यहां पैक हाउस और प्याज भंडार गृह बनवाए जा रहे हैं। मंडल में करीब दर्जन प्याज भंडार गृृह और पैक हाउस बनकर तैयार हो रहे हैं।

विज्ञापन


शासन का चित्रकूटधाम मंडल में औद्यानिक मिशन योजना के तहत बागवानी और सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर है। इसके तहत करीब दर्जन भर योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अभी तक किसान सब्जी और प्याज का उत्पादन इस भय से नहीं कर रहे थे कि उसे रखेंगे कहां।
विज्ञापन


जब किसानों की सब्जी तैयार होती है उस समय बाजार में उसकी कीमत माटी मोल होती है। जब अच्छी कीमत मिलने की गुंजाइश होती है तब तक वह सब्जी को सुरक्षित नहीं रख सकते। लेकिन शासन ने किसानों को यह सुविधा भी दे दी है। मंडल के चारों जिलों में अब प्याज भंडार गृह और पैक हाउस तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पैक हाउस की लागत करीब 4 लाख रुपये है। इसमें 50 फीसदी अनुदान (दो लाख रुपये) दिया जा रहा है। जबकि प्याज भंडार गृह की लागत दो लाख रुपये है। इसमें 87,500 रुपये उद्यान विभाग अनुदान दे रहा है। बांदा में ऐला के किसान रमाकांत द्विवेदी ने अपने खेत में एक पैक हाउस तैयार किया है। जबकि कनवारा में किसान ने प्याज भंडार गृह तैयार किया है। इसमें वह खुद और गांव के अन्य किसानों की प्याज व सब्जी भंडारित कर सकेंगे।


महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट में भी दो-दो पैक हाउस और दो-दो प्याज भंडार गृह बनकर तैयार हो रहे हैं। जिला उद्यान अधिकारी परवेज खां ने बताया कि पैक हाउस और प्याज भंडार गृह यहां के किसानों लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे। वह अपने उत्पाद सुरक्षित रखकर सीजन में अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed