{"_id":"57acb77f4f1c1b6b15ee4457","slug":"farmers-union-to-the-administration-ckaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान यूनियन ने फिर प्रशासन को छकाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान यूनियन ने फिर प्रशासन को छकाया
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी आवास के बाहर डंडा और जूता लहराकर प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बुंदेलखंड किसान यूनियन ने किसान मुद्दों को लेकर एक बार फिर प्रशासन और पुलिस को खूब छकाया। डीआईजी के आवास के बाहर सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन किया। कई के हाथों में डंडे और जूते थे। इस बार किसानों का मुख्य गुस्सा आपूर्ति विभाग पर था। अफसरों और पुलिस को किसानों का आंदोलन खत्म कराने में काफी मशक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन
बुंदेलखंड किसान यूनियन ने गुरुवार को कचहरी गेट के पास धरना दिया। यहां घंटों भाषण दिए। भ्रष्ट अफसरों के लिए डंडे और जूते के साथ नारे लगाए। दोपहर को किसानों का काफिला डीआईजी आवास/कैंप कार्यालय पहुंच गया।
विज्ञापन
किसान यूनियन के पिछले बवालों के मद्देनजर पुलिस पहले से ही चौकन्ना थी। डीआईजी आवास में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात था। पुलिस कर्मियों ने किसानों को अंदर दाखिल नहीं होने दिया। बांदा-बहराइच हाईवे पर देर तक जाम लगा रहा। सामने स्थित जिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर, मरीजों और एंबुलेंस को भी दुश्वारियां हुई। कई आंदोलनकारियों के हाथों में लाठियां और जूते थे। वह इसे हवा में लहराते रहे। कुछ देर बाद डीआईजी ने पांच किसान नेताओं को आवास में बुलवा कर उनका ज्ञापन लिया। सिटी मजिस्ट्रेट भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
यहां के बाद किसानों के हुजूम का अगला पड़ाव विकास भवन था। वहां भी पुलिस से गेट पर देर तक नोकझोंक हुई। जिला पूर्ति अधिकारी को खरी-खोटी सुनाई। देर तक प्रदर्शन के बाद यहां सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि कोटेदार गरीबों का राशन बेच रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी का कोटेदारों को पूरा संरक्षण प्राप्त है। तमाम किसानों के पास खाने को अनाज नहीं है। खासकर देवखेर, अतर्रा, अमलोहरा और बबेरू तहसील के कोटेदार भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।
आंदोलन की अगुवाई यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने की। उपाध्यक्ष श्रवण कुमार व शैलेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी गणेश प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष आशीष द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष अनिल शास्त्री सहित अश्वनी कुमार, भइयालाल पटेल, लक्ष्मीकांत, राहुल शर्मा, बाला प्रसाद, रामस्वरूप यादव और जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पटेल इत्यादि शामिल रहे।