फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers' ruckus for fertilizer in cooperative society

सहकारी समिति में खाद के लिए किसानों का हंगामा

Mon, 29 Nov 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers' ruckus for fertilizer in cooperative society
नरैनी। सहकारी समिति में खाद लेने आए किसान वितरण में हो रही लेटलतीफी पर भड़क उठे। हंगामा बढ़ते देख वितरण केंद्र कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। शोर-शराबे और हंगामें को पुलिस ने बमुश्किल नियंत्रित किया और अपनी निगरानी में खाद बंटवाई गईं। समिति कर्मियों का कहना है कि बायोमीट्रिक मशीन में नेटवर्क की समस्या से वितरण में देरी हो रही थी।
विज्ञापन

बांदा मार्ग पर स्थित सहकारी समिति में खाद का स्टॉक होने की खबर मिलने पर सुबह से ही बड़ी संख्या में किसानों का जमावड़ा और लंबी लाइनें लग गईं। किसानों की संख्या और मांग के मुताबिक समिति में खाद का स्टॉक नहीं था। मात्र एक ट्रक डीएपी थी।
विज्ञापन

अफरा-तफरी के बीच किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख समिति सचिव चुन्नू द्विवेदी ने थाने से पुलिस बुला ली। पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर कई लाइनों में खड़ा करके खाद बंटवाई। समिति कर्मी भरत तिवारी ने बताया कि बायोमेट्रिक मशीन से अंगूठा लगाने के बाद ही किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है। नेटवर्क समस्या से वितरण में देरी हो रही थी। सचिव ने बताया कि 400 बोरी खाद आई है। किसानों की संख्या अधिक है। बीते हफ्ते खाद न आने से यह समस्या पैदा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद के लिए किसानों का ब्लाक परिसर में धरना
कमासिन। खाद संकट के विरोध में किसान नेता बच्चू लाल यादव के नेतृत्व में सोमवार को किसानों ने ब्लॉक परिसर में धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। इसमें कहा कि खाद न मिलने से रबी की बुवाई पिछड़ रही है। खाद नहीं मिल रही।

धरने में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख रावेंद्र गर्ग ने फोन पर डीएम, जिला कृषि अधिकारी व सहकारिता विभाग के अधिकारियों से बातकर समितियों में जल्द खाद भेजने को कहा। किसान नेता ने कहा कि 3 दिन के अंदर समितियों में खाद नहीं भेजी गई तो आंदोलन किया जाएगा। धरने में धर्मेंद्र सिंह यादव, रामसिया, ओम प्रकाश, अशोक कुमार, ज्ञान सिंह यादव, चंद्रभान यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय मिश्रा, कमल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed