{"_id":"673505f5cea0657bf1032027","slug":"farmers-protested-against-the-electricity-bill-banda-news-c-212-1-bnd1005-118065-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिजली बिल के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिजली बिल के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अतर्रा। बदौसा रोड स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय पर बुधवार को भाकियू के तहसील अध्यक्ष राजा सिंह की अगुवाई में पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। एसडीओ विमलेश कुमार को पांच बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने की मांग की।
किसानों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में एक किलोवाट का घरेलू कनेक्शन होने के बावजूद बिजली विभाग किसानों और ग्रामीणों को दो किलोवाट का बिल भेज रहा है, जिसे सही कराने के लिए ग्रामीण विद्युत कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं। ट्यूबवेल कनेक्शन को लेकर विभागीय कर्मचारियों द्वारा किसानों को परेशान करने और सुविधा शुल्क मांगने का भी आरोप लगाया। कहा कि वर्तमान में किसान बिजली बिल का भुगतान करने की स्थिति में नहीं हैं, इसलिए उन्हें बिल चुकाने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाए।
इसके साथ ही मीटर रीडरों द्वारा गांव-गांव में बिल निकालने के बदले सुविधा शुल्क मांगने की समस्या का भी समाधान करने की मांग की गई। भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी, दिलीप कुमार, कृष्ण दत्त द्विवेदी, बाबू चौरिहा, गुड़िया, सीता मिश्रा, अरुण पांडेय, राधेश्याम पाल, विमलेश कुमार, जग प्रसाद मौजूद रहे। (संवाद)