{"_id":"015a8a07aad791b1c2e8bd86bdb1d27e","slug":"farmers-heart-attack-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से लौटे किसान को दिल का दौरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से लौटे किसान को दिल का दौरा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसल गंवा बैठे किसानों की जान गंवाने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। मरका प्रतिनिधि के अनुसार, तिरहार क्षेत्र के पिंडारन गांव में फसल के सदमे ने एक और किसान की जान ले ली।
विज्ञापन
उस पर इलाहाबाद बैक का 70 हजार रुपया कर्ज भी था। चंद्रपाल सिंह पटेल (65) पुत्र राम प्रसाद मंगलवार को सुबह खेत गया था। वहां से लौटकर आया और परिजनों के साथ बैठकर चना, मसूर की फसल बर्बाद हो जाने पर अफसोस जताया।
विज्ञापन
खेती की बात चल ही रही थी तभी चंद्रपाल को दिल का दौरा पड़ा। तत्काल उसे फतेहपुर ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के पास 18 बीघा भूमि है।
विज्ञापन