फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers demonstrated in favor of the officials

Banda News: किसानों ने अधिकारियों के पक्ष में किया प्रदर्शन

Sat, 19 Jul 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated in favor of the officials
बबेरू। सहकारी समिति का जर्जर भवन गिराने का मामला तूल पकड़ रहा है। शुक्रवार को किसान सहकारी एकता के तत्वावधान में किसानों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर विधायक पर सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

तहसील परिसर में सैकड़ों किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र एसडीएम रजत वर्मा को सौंपा। इसमें बताया कि सहकारी समिति का भवन जीर्णशीर्ण हो गया था। वहां आने-जाने वाले की जान के लिए खतरा बन गया था। सहकारिता विभाग ने पीडब्लूडी से भवन का मूल्यांकन कराकर गिराने की संस्तुति कराई थी। इसके बाद भवन को बुलडोजर से गिराया गया।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी कस्बे का सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करते हुए मामले को राजनीतिक तूल दे रहे हैं। उच्चाधिकारियों को धमका रहे हैं। उनकी शह पर ही राजेंद्र पांडेय, संजय पांडेय, गोलू पांडेय ने बलपूर्वक भवन का निर्माण कराया। इसे प्रशासन ने कई बार रोका। प्रदर्शनकारियों में धर्मेंद्र सिंह, रामबली सिंह, जीतू पटेल, विजय पाल, राममिलन, देशपाल, अवधेश कुमार, विनीत समेत बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed