{"_id":"5fc528838ebc3e9b946f6407","slug":"farmers-demonstrated-by-blocking-the-highway-banda-news-knp5972425142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर जाम लगाकर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर जाम लगाकर किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
Farmers demonstrated by blocking the highway
- फोटो : BANDA
अतर्रा। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को काला कानून बता बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल शर्मा की अगुवाई में किसानों ने सोमवार को बांदा-चित्रकूट राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटा तक जाम लगाए रखा। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गईं।
किसानों ने फसलों को औने-पौने दामों में खरीदे जाने पर कड़ा विरोध जताया। किसान नेताओं ने दिल्ली में आंदोलन पर डटे किसानों के साथ शामिल होने का एलान किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जेपी यादव को सौंपा गया।
इसमें किसान विरोधी कानून को वापस लेने, एमएसपी पर ही किसानों का अनाज खरीदने का कानून बनाने, अन्ना प्रथा रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। प्रहलाद करवरिया, रामपूजन मिश्रा, राकेश साहू, अखिलेश रावत, अमर सिंह राठौर, गणेश प्रसाद, बाला जी, मोती लाल द्विवेदी, मनीष, संतोष यादव, अनूपा सिंह, पीयूष राठौर, सुखलाल, जगदीश प्रसाद, गुलाब बाबा, संतोष तिवारी, चंद्रपाल यादव, धर्मेंद्र, लल्लू, जागेश्वर, धर्मपाल श्रीवास, राम सजीवन आदि मौजूद रहे। प्रदर्शन में सीओ सत्य प्रकाश शर्मा, इंस्पेक्टर अतर्रा राजेश यादव, थानाध्यक्ष बदौसा, थानाध्यक्ष फतेहगंज भी मौजूद रहे।