{"_id":"5841b6e54f1c1be665de7e54","slug":"farmers-demonstrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
बबेरू में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्ना मवेशियों द्वारा फसल नष्ट करने से परेशान किसानों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया। स्थायी समाधान के लिए पशुबाड़ा की मांग की। बबेरू ग्रामीण प्रधान प्रतिनिधि केशव प्रजापति की अगुवाई में शुक्रवार को किसानों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन के बाद एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव को दिए ज्ञापन में कहा है कि गांव के साथ अब कस्बे में भी अन्ना मवेशियों की बाढ़ आ गई।
विज्ञापन
रबी की अगैती बुआई के बाद खड़ी फसल सफाचट कर रहे हैं। दिन-रात फसल की सुरक्षा करना किसानों के लिए मुश्किल हो गया है। पूरी रात खेतों में रहकर गुजारनी पड़ती है। ग्रामीण ग्राम पंचायत में 1.906 हेक्टेयर भूमि चारागाह के लिए सुरक्षित है। इसमें तमाम लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। कब्जे हटाकर इस जमीन पर स्थाई मवेशी बाड़ा बनाने की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव ने भी सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में पप्पू खां, शिवविलास शर्मा, लाल मोहम्मद, रामराज, रजा हुसैन, राजेश कुमार, वीरेंद्र तिवारी, शिवकरन, रामलाल, संदीप प्रजापति, शिवनायक सिंह, शिवमोहन समेत तमाम किसान शामिल रहे।
विज्ञापन