{"_id":"6506010b77789170430db844","slug":"farmers-body-found-lying-in-water-filled-field-banda-news-c-212-1-sknp1006-2572-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पानी से भरे खेत में किसान का शव पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पानी से भरे खेत में किसान का शव पड़ा मिला
Sun, 17 Sep 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
बांदा। भांजे से मिलने जा रहे वृद्ध किसान का शव पानी से भरे खेत में पड़ा मिला। चरवाहों की सूचना पर पुलिस ने शव को पानी से निकाला। परिजनों के मुताबिक वृद्ध मानसिक कमजोर था।
बिसंडा थाना क्षेत्र के नाहर पुरवा गांव निवासी रामप्रसाद (62) अपने घर से 13 सिंतबर को कुलकुम्हारी गांव निवासी अपने भांजे अशोक के घर जाने को निकला था। रास्ते में अमवा गांव से दो किलोमीटर दूर मोड़ पर स्थित पानी से भरे खेत में उसका शव पड़ा पाया गया।
पुत्र विजय ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर थे। शाम के समय आंखों से दिखता भी नहीं था। भांजे के घर जाने को निकले थे। रास्ते में खेत में भरे पानी में गिर पड़े जिससे उसकी मौत हो गई। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष बिसंडा कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि पानी में डूबने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।