फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer upset with dowry harassment case commits suicide

Banda News: दहेज उत्पीड़ऩ के मुकदमे से परेशान किसान ने दी जान

Mon, 05 Feb 2024 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmer upset with dowry harassment case commits suicide
बांदा। घर से दो दिन से लापता किसान का शव उसके ही खेत में बने कुएं में पड़ा मिला। खेत में मिले जूते और लाठी देखकर परिजनों ने कुएं में कांटा डाला तो शव मिला। बेटे ने दहेज उत्पीड़न के चल रहे मुकदमे से तनाव में आकर कुएं में कूदकर खुदकुशी करने की बात कही है। किसान के छोटे पुत्र की सात फरवरी को तिलक और 15 फरवरी को शादी थी। पिता की मौत से शादी टल गई है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव निवासी रामबिहारी त्रिपाठी (55) दो फरवरी को पत्नी रानी देवी से गांव वाले घर जाने की बात कहकर निकले थे। तब से उनका कोई पता नहीं चल रहा था। दोनों पुत्र तलाश कर रहे थे। शनिवार की शाम रामबिहारी के छोटे बेटे विष्णु त्रिपाठी घर से एक किलोमीटर दूर स्थित खेत पर गए तो रामबिहारी की लाठी और जूते पड़े देख परिजनों को बताया। कुएं में कांटा डाला तो किसान का शव कांटे में फंसकर बाहर आ गया।
विज्ञापन

बड़े पुत्र योगेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि वह दो भाई हैं। उसकी शादी वर्ष 2019 में ओरन गांव की रत्ना के साथ हुई थी। नवंबर 2021 में डिलीवरी के दौरान कानपुर में रत्ना के बच्चे की मौत हो गई थी। तब से परिवार में कलह चल रही थी। रत्ना ने एक फरवरी 2023 में पिता रामबिहारी, मां रानी देवी, भाई विष्णु त्रिपाठी व उसके खिलाफ बिसंडा थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पिता तनाव में रहने लगे थे। इसी परेशानी में कुएं में कूदकर जान दी है। यह भी बताया कि छोटे भाई विष्णु की शादी चित्रकूट जिले के रमयापुर में तय है। सात फरवरी को तिलक और 15 फरवरी की शादी होनी थी। पिता की मौत से शादी टाल दी गई है।

उधर, घटना के संबंध में बबेरू इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि चूंकि घटनास्थल खेत और कुआं बबेरू कोतवाली में आता है। इसलिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुत्र ने लिखित रूप से कुएं में कूदकर जान देने की बात कही है। पूरी जांच बिसंडा थाने को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed