फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer shot dead after goat entered his house

Banda News: घर में बकरी घुसने पर किसान की गोली मारकर हत्या

Sun, 26 Nov 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead after goat entered his house
बबेरू (बांदा)। घर में बकरी घुस जाने के मामूली विवाद में धान की रखवाली कर रहे किसान को गोली मार दी। घायल किसान के शोर मचाने पर बगल में सो रहे भाई, कुछ दूर लेटी मां और पत्नी जाग गईं। भाई ने हमलावर को भागते हुए देखा। किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव के मजरा मवई का पुरवा निवासी जितेंद्र कुमार वर्मा (26) पत्नी गायत्री, मां चंपा और भाई रोहित के साथ रात में धान के खेत की रखवाली करने गया था। जितेंद्र और रोहित एक साथ पुआल पर लेटे थे। उसकी मां और पत्नी कुछ दूरी पर पुआल पर लेटी थीं। आरोप है कि रविवार को तड़के करीब तीन बजे गांव के पारिवारिक चाचा राम मिलन वर्मा ने सोते समय जितेंद्र की पीठ पर गोली मार दी। गोली उसके सीने के आरपार हो गई। गोली लगने पर किसान ने शोर मचाया तो भाई रोहित, मां और पत्नी जा गए। आरोपी राम मिलन को वहां से भागते हुए देख लिया।
विज्ञापन




राेहित ने अन्य परिजनों के साथ ही पुलिस को सूचना दी। सुबह अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम, सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी व बबेरू इंस्पेक्टर पंकज सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाई रोहित ने बताया कि वह बटाई पर खेत लेकर खेती-किसानी करते हैंं। शनिवार की शाम वह और भाभी गायत्री बकरी चराकर वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बकरी पड़ोसी राम मिलन के घर में घुस गई थी। राम मिलन ने घर आकर विवाद किया था और जान से मारने की धमकी भी दी थी। कोतवाली में रोहित के खिलाफ तहरीर थी। पुलिस ने रविवार को रोहित को कोतवाली भी बुलाया था। इससे पूर्व दशहरा के दिन आरोपी राम मिलन से उसका झगड़ा हो चुका है। इस पर उसने आरोपी राम मिलन के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी को लेकर आरोपी ने उसके भाई जितेंद्र की गोली मारकर हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed