फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer's death from cold, two hospitalized

ठंड से किसान की मौत, दो भर्ती

Tue, 17 Jan 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 17 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death from cold, two hospitalized
ठंड का कहर - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

खेत में पानी लगाने गए किसान की ठंड से मौत हो गई। साथ ही दो लोगों की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सुलक थोक अतर्रा निवासी संतोष प्रजापति (27) पुत्र रामचंद्र प्रजापति भूमिहीन था और बंटाई पर खेत लेकर परिवार का पेट पालता था। पत्नी रीता ने बताया कि सोमवार की रात वह खेत में पानी लगाने गया था। वहीं पर उसकी हालत बिगड़ गई। कस्बे में इलाज कराने के बाद उसे रात को जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


सुधार होने पर वापस लौटते समय हालत फिर बिगड़ गई और रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सभी नाबालिग हैं। खेती के साथ घर में सिलाई करके गुजर करता था। एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी मोहनी (40) पत्नी रामगोपाल को मंगलवार को सुबह ठंड लगने से हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव निवासी गीता (35) पत्नी लुखरू को ठंड ने जकड़ लिया। चित्रकूटधाम मंडल में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को हवाओं ने फिर यू-टर्न लिया। उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने जोर पकड़ा तो गलन में फिर इजाफा हो गया है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक अधिकतम दो डिग्री पारा गिरा।

यह 21 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से दो डिग्री ज्यादा) दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई। यह 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह मौसम में आर्द्रता 90 फीसदी रही। यह सामान्य से ज्यादा है। जबकि दोपहर में यह घटकर 80 फीसदी तक जा पहुंची। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक यदि हवाओं का यही रुख रहा तो बुधवार को तापमान में और कमी आएगी। हालांकि तेज धूप गलन से कुछ राहत देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed