फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer's death for watering farm

बांदा: खेत में पानी लगाने गए किसान की मौत

Sun, 20 Dec 2020 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death for watering farm
बांदा। खेत में पानी लगा रहे किसान की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। परिजन ठंड से मौत होना बता रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी रामकिशोर (62) पुत्र जगदेव रविवार को सुबह खेतों में पानी लगा रहा था। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और बेहोश हो गया। आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने परिजनों को सूचना दी। उसे पीएचसी से जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

डाक्टरों की पुष्टि के बाद शव को पंचनामा प्रक्रिया के लिए भेज दिया। रामकिशोर के तीन बेटे हैं। पुत्र सुशील ने बताया कि पिता के नाम 30 बीघा जमीन है। रविवार की सुबह खेतों में पानी लगाते समय ठंड लगने से मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अभिषेक का कहना है कि रामकिशोर मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed