{"_id":"5e176f448ebc3e87a6341b80","slug":"farmer-injured-in-neighboring-attack-dies-banda-news-knp5374012125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसियों के हमले में घायल किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसियों के हमले में घायल किसान की मौत
विज्ञापन
बांदा। दो दिन पूर्व पड़ोसी दबंगों के हमले में घायल 64 वर्षीय किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
घटना मंगलवार की शाम को शहर कोतवाली के मवई बुजुर्ग गांव की है। पड़ोसी दबंगों ने लाठी-डंडों से हमलाकर रामकिशुन पुत्र देबिया सहित उसके भाई राजाराम (50) और अशोक बाई (42) पत्नी राजाराम को लहूलुहान कर दिया था। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। गंभीर चोट होने पर रामकिशुन गुरुवार को तड़के मौत हो गई।
राजाराम और उसकी पत्नी का अभी भी इलाज चल रहा है। मृतक के पुत्र राजेंद्र ने बताया कि चाचा राजाराम की मवई बाईपास में परचून की दुकान है। हमलावरों की भी बगल में दुकान है। इसी को लेकर रंजिश चली आ रही है। मृतक के नाम 6 बीघा जमीन है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध धारा 307, 147, 504, 506 की रिपोर्ट दर्ज है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।