फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer dies in the field due to cold

Banda News: ठंड से खेत में किसान की मौत

Wed, 24 Jan 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 24 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies in the field due to cold
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी पुरवा में खेत में पानी लगाने गए 70 साल के किसान की खेत में ही मौत हो गई। सुबह होने पर जब अगल-बगल स्थित खेत में किसान गए तब परिजनों को जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी पुरवा निवासी रामेश्वर (70) सोमवार की रात खेत में पानी लगाने के साथ-साथ रखवाली भी कर रहे थे। रात में किसी समय उन्हें ठंड लग गई। सुबह होने पर जब अगल-बगल स्थित खेत में गांव के किसान पहुंचे तो उन्हें खेत में मृत पाया। उनके एक हाथ में मामूली घाव भी था। किसानों ने उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

झंझरी प्रधान मूलचंद्र निषाद ने बताया कि रामेश्वर की आठ बीघा जमीन है। दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। घर में पत्नी इंद्राणी हैं। बड़े पुत्र मंगल की पांच साल पहले बाइक से गिरकर मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी मीरा भी घर में रहती है। जसपुरा इंस्पेक्टर राजेंद्र राजावत ने बताया कि परिजन ठंड के कारण मौत होना बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed