फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer dies due to electric shock

Banda News: करंट लगने से किसान की मौत

Sat, 02 Sep 2023 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 02 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electric shock
बांदा। पंखा बंद करने के लिए स्विच बोर्ड से प्लग हटा रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के लोधन पुरवा गांव निवासी गुलाब सिंह (38) शनिवार को सुबह अपने घर का पंखा बंद कर रहा था। तभी कटा हुआ तार उसके हाथ में छू गया। जिससे करंट लगने से वह अचेत हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे।

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुलाब के पांच बीघा जमीन है। वह खेती करता था। दो पुत्र है। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। ममेरे भाई विद्यानंद सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अतर्रा कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि करंट लगने से मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed