{"_id":"6873f7a746b1e29883080a4f","slug":"farmer-dies-after-slipping-banda-news-c-212-1-sknp1006-129825-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पैर फिसल जाने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पैर फिसल जाने से किसान की मौत
विज्ञापन
बांदा। नशे की हालत में सीढि़या चढ़ते समय काई पर पैर फिसल जाने से किसान की गिरकर मौत हो गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के दफ्तरा गांव निवासी शिवसागर यादव ने बताया कि पड़ोसी नन्हे पटेल (24) का शव रविवार को सुबह घर के हाते में जीने के नीचे पड़ा मिला।
बताया कि नन्हें शराब का लती था। रात में नशा करके घर आया था। परिजनों ने खाना दिया था। इसके बाद छत पर सोने के लिए जीना चढ़कर जा रहा था। बारिश की वजह से वह फिसलकर गिर गया। घर के सभी लोग सो चुके थे। सुबह होने पर जब घरवालों ने देखा तब जानकारी हो सकी। तीन भाइयों में छोटा अविवाहित था।
मां पार्वती की दाे साल पहले निधन हो चुका है। पिता रामशरन पटेल बीमार रहते हैं। दोनों भाई बाहर कमाते हैं। पिता के पास सात बीघा जमीन है। वह खेती किसानी करता था। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।