{"_id":"64934e2dcc5c6a92f407fc76","slug":"farmer-consumed-poison-after-quarreling-with-his-wife-died-banda-news-c-12-1-297636-2023-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda Crime: किसान ने जहर खाकर दी जान, पत्नी से हुई थी कहासुनी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Crime: किसान ने जहर खाकर दी जान, पत्नी से हुई थी कहासुनी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Thu, 22 Jun 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:54 AM IST
सार
कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसान शराब के नशे का आदी था। नशे में खेत में काम करते समय पत्नी से कुछ कहासुनी होने पर उसने जहर खाकर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले में खेत में नशे की हालत में काम रहे किसान ने पत्नी से कहासुनी होने पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में दिखाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव निवासी रामशरन पटेल (50) मंगलवार की शाम सात बजे खेत में काम कर रहा था।
विज्ञापन
पत्नी रामकली और पुत्र ललित भी थे। किसान नशे में था। तसला उठाने को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके कुछ देर बाद उसने खेत में ही जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर बगल के खेत में काम कर रहे उसके भाई को पत्नी ने आवाज दी। इस पर चचेरा भाई राकेश बाइक से किसान को बबेरू सीएचसी लाया।
विज्ञापन
यहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रात 10 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राकेश ने बताया कि रामशरन शराब पीने का आदी था। इससे लीवर में फोड़ा हो गया था। एक साल से झांसी के अस्पताल में इलाज चल रहा था। इससे वह चिड़चिड़े स्वभाव का भी हो गया था। 10 बीघा जमीन है।
विज्ञापन
उसके दो पुत्र एक पुत्री हैं। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसान शराब के नशे का आदी था। नशे में खेत में काम करते समय पत्नी से कुछ कहासुनी होने पर उसने जहर खाकर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।