फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer committed suicide by hanging himself in the field

Banda News: किसान ने खेत में फंदा लगाकर दी जान

Fri, 08 Dec 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 08 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Farmer committed suicide by hanging himself in the field
बांदा। किसान ने नशे की हालत में खेत में बने सबमर्सिबल पंप के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव निवासी लवकेश सिंह (45) ने बुधवार को सुबह खेत में स्थित सबमर्सिबल पंप के कमरे के अंदर नसेनी से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के कुछ देर बाद उसका बटाईदार अच्छेलाल रैदास खेत पहुंचा और उसने बोर का कमरा बंद पाया।
विज्ञापन

उसने कमरे में खिड़की से झांका तो अंदर किसान फंदे से लटका मिला। उसने परिजनों को फोन से सूचना दी। परिजनों के आने पर शाम को पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। किसान के भतीजे भानू प्रताप सिंह ने बताया कि वह अपने चाचा अशोक सिंह की पुत्री पुष्पाजंलि की शादी में मध्य प्रदेश के सतना जिले में गए हुए थे।
विज्ञापन

घर में कोई नहीं था। लवकेश खेत में रहते थे। चार भाइयों में सबसे छोटे थे। अविवाहित थे। 20 बीघा जमीन में खेती किसानी करते थे। भतीजे ने बताया कि शराब के आदी थे। नशे की हालत में उन्होंने फंदा लगाया है। थाना प्रभारी बदौसा अनिल साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजनों के मुताबिक किसान नशे का आदी था। इसी के चलते उसने फंदा लगाया है। शव का पाेस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed