{"_id":"692dd7ac41e1acc91a016ffa","slug":"farmer-commits-suicide-by-hanging-himself-in-neighbours-empty-house-banda-news-c-212-1-sknp1006-136903-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: किसान ने पड़ोसी के खाली मकान में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: किसान ने पड़ोसी के खाली मकान में फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
-पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पैलानी। घर से खेत जाने के लिए निकले किसान ने पड़ोसी के खाली पड़े मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बीमारी की वजह से यह आत्मघाती कदम उठाने की बात कही है।
पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव निवासी रामनारायणस यादव ने बताया कि उसके भाई चुन्नू यादव (49) सोमवार को सुबह 10 बजे घर से खेत जाने के लिए निकला था। घर से करीब 30 मीटर की दूरी पर राकेश निषाद का नया घर बना हुआ है। उसमें कोई नहीं रहता है, उस घर में अंदर जाकर खूंटी से युवक ने साफी का फंदा लगाकर जान दे दी। इस बीच राकेश निषाद की पुत्री शालू शाम चार बजे बकरी चराकर लौटी तो वह घर के कमरे के अंदर गई, वहां देखा कि चुन्नू फंदे से लटका था। भाई के मुताबिक, चुन्नू पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। वह बीमार रहता था। बीमारी से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। खप्टिहाकलां चौकी प्रभारी हरिशरण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।