फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer and sharecropper died due to lightning

Banda News: किसान और बंटाईदार की बिजली गिरने से मौत

Fri, 27 Jun 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmer and sharecropper died due to lightning
फोटो37- घटनास्थल पर मौका मुआयना करते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के तरखरी गांव के पास देर शाम हादसा
नलकूप की तारबंदी करने खेत जाते समय गिरी बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
नरैनी (बांदा)। खेत में लगे नलकूप की तारबंदी कराने जा रहे किसान और उनके बटाईदार की बिजली गिरने से मौत हो गई। गिरवां थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि तरखरी गांव निवासी श्रीकांत पाठक (40) शुक्रवार की देर शाम साढ़े पांच बजे करीब अपने बंटाईदार पहाड़पुर गांव निवासी अजय वर्मा उर्फ कुशल (20) को साथ लेकर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित अपने खेत में तारबाड़ी करने जा रहे थे। लगभग 700 मीटर रास्ता तय करने के बाद अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली से दोनों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, किसान श्रीकांत पाठक की पत्नी बच्चों को पढ़ाने के लिए बच्चों के साथ बांदा शहर में रहती हैं। छोटा भाई संदीप पाठक बाहर शहर में रहता है। गांव में 85 वर्षीय वृद्ध पिता रहते हैं। उक्त किसान के पास दो भाइयों के बीच में लगभग 20 बीघा जमीन है। यहां नलकूप लगाकर खेती करते हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटनास्थल पर नायब तहसीलदार आशीष शुक्ला, लेखपाल लालमन सिंह मौका मुआयना करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed