{"_id":"6929eb68efc15eebac0def13","slug":"farmer-alleges-fraud-in-selling-crop-demands-action-banda-news-c-212-1-bnd1018-136786-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: किसान ने फसल बेचने में धोखाधड़ी का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: किसान ने फसल बेचने में धोखाधड़ी का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग
Sat, 29 Nov 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
बांदा। जिले के देहात थाना क्षेत्र के एक किसान ने अपनी फसल की बिक्री में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी होने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने बताया कि उनकी गेहूं और चना की फसल वर्ष 2022–23 में कुछ खरीदारों द्वारा तय रेट पर उठाई गई थी, लेकिन बाद में भुगतान करने से लगातार टालमटोल की जाने लगी।
देहात कोतवाली क्षेत्र के हथौड़ा निवासी जागेश्वर व सैय्यद अमीरूद्दीन ने पुलिस को बताया कि बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना निवासी तिकैतगंज निवासी शकील अहमद, विपिन सोनी व थाना क्षेत्र के ही खरियानी निवासी रमेश यादव बीते कई साल से उनकी फसल खरीद रहे थे। कभी कभार रुपये देने में लेट लतीफ भी होती थी पर रुपये मिल जाते थे लेकिन इधर कुछ साल से न रुपये दे रहे और न ही फोन उठा रहे हैं। अब जब उसने अपनी उपज का हिसाब मांगा तो आरोपियों ने धमकाना शुरू कर दिया।
किसान के मुताबिक जब उसने संबंधित मंडी और परिवहनकर्ताओं से जानकारी की तो पता चला कि किसानों की फसल उनके नाम पर नहीं, बल्कि दूसरे नाम से बेच दी गईं हैं। पीड़ित किसानों ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।