{"_id":"dc87b39ef67001e81532bef969de7c84","slug":"fanfare-celebrating-the-foundation-day-of-the-agricultural-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना कृषि महाविद्यालय का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना कृषि महाविद्यालय का स्थापना दिवस
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
बांदा। जिला परिषद कृषि महाविद्यालय का 22वां स्थापना
विज्ञापन
दिवस धूमधाम से मनाया गया। मंच से लेकर दर्शक दीर्घा तक सपा नेताओं का
वर्चस्व रहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय संस्थापक अध्यक्ष ठाकुर चंद्रपाल सिंह (पारा) की प्रतिमा का अनावरण हुआ। महाविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पेश की गई।
महाविद्यालय परिसर में सोमवार को भव्य पंडाल में आयेाजित समारोह में पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस ने कहा कि स्व.चंद्रपाल सिंह ने जिले में कृषि महाविद्यालय की स्थापना कर कृषि शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतरवीर सिंह ने महाविद्यालय का नाम ठाकुर चंद्रपाल सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा। सभी ने इसका स्वागत किया। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पूर्व उप कुलसचिव डा.कमलेश शर्मा ने भी संबोधित किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष व महाविद्यालय की पदेन प्रबंधक निर्मला सिंह ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुशजध्वज सिंह को भी श्रद्धांजलि दी। उनके चित्र पर भी फूल मालाएं चढ़ाई गईं।
विधायक विशंभर सिंह यादव, सीडीओ रामकुमार सिंह, सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव प्रसाद वर्मा, जगराम सिंह, शकील अली, कृष्णा सिंह पटेल, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, दलपत सिंह, सीरजध्वज सिंह, अशोक सिंह गौर भ्ाी मौजूद रहे।
स्व.चंद्रपाल की पत्नी कमला सिंह, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष लाखन सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह, राकेश सिंह, महिपाल सिंह, राजीव सिंह, विक्रम सिंह, उदयभान सिंह, बुद्धविलास सिंह, जयपाल सिंह, संग्राम सिंह आदि ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। प्राचार्य डा.राजेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी का आभार जताया।